उत्तर नागपुर में महावितरण का नारा डीसी 33/11 केवी सब स्टेशन पानी में डूबा, कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
नागपुर | प्रतिनिधि
उत्तर नागपुर के अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति करने वाले महावितरण के नारा डीसी 33/11 केवी सब स्टेशन परिसर में जलभराव होने से गंभीर सुरक्षा संबंधी चिंताएँ सामने आई हैं। लगातार पानी भरे रहने के कारण बिजली व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों तथा आसपास आने-जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सब स्टेशन परिसर में पानी जमा होने से बिजली उपकरणों के सुरक्षित संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
इस सबस्टेशन में नारी दिक्षित नगर, कपिल नगर, कामगार नगर, दीपक नगर केजीएन सोसायटी, म्हाडा कॉलनी बँक कॉलनी सन्याल नगर के साथ साथ अनेक बस्तीया आती है और इन बस्तीयो में शेकडो दिपीया जमीन में धसी हुई है जिसकारण नागरिको को आये दिन बिजली संकट से झुंजना पडता है!
नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जलभराव की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान किया जाए, परिसर से पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी उपाय किए जाएँ। साथ ही विद्युत उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु तकनीकी निरीक्षण भी कराया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने महावितरण प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

शिवछत्रपती युवा संघटना के अध्यक्ष महेश माने ने बताया की यह समस्या हप्ते भरे के अंदर ठीक नही हुई तो संघटना की तरफ से उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसके लिए बिजली प्रशासन पुरी तरह जिम्मेदार रहेगा

