दक्षिण पूर्व रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नागपुर डिवीजन में चल रहे विकास कार्यों और लाइन ब्लॉक के कारण, चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अप्रैल माह में विभिन्न तिथियों पर रद कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय लाइन की सुरक्षा और आधुनिकीकरण के लिए लिया गया है। इस ब्लॉक का सीधा असर पश्चिम बंगाल से मुंबई जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
इन तारीखों में रद रहेंगी ये ट्रेनें
चक्रधरपुर रेल मंडल ने रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी की है:
ट्रेन नंबर 18030 (शालीमार-एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस): यह ट्रेन 04 से 24 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 18029 (एलटीटी-शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस): यह ट्रेन 06 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12101 (एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस): अप्रैल महीने की 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 तारीख को इसका परिचालन नहीं होगा।
ट्रेन नंबर 12102 (शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस): अप्रैल महीने की 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 तारीख को यह ट्रेन रद्द रहेगी।
रिफंड के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं, उन्हें रद ट्रेनों का रिफंड ऑटोमैटिक तरीके से उनके बैंक खातों में मिल जाएगा। वहीं, काउंटर से टिकट लेने वाले यात्री संबंधित रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर से अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 भी उपलब्ध है।

